Friday, August 7, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए की अंपायरिंग कार्यशाला शुरू, 23 अभ्यर्थियों ने संभाली...

Kanpur : केसीए की अंपायरिंग कार्यशाला शुरू, 23 अभ्यर्थियों ने संभाली नई पारी

पहले दिन क्रिकेट के नियम, अंपायर की जिम्मेदारियां और मैदान पर निर्णय लेने की बारीकियां सिखाईं

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से जिला स्तरीय अंपायरिंग कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को चुन्नीगंज ​स्थित केसीए कार्यालय में हुआ। सात दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का उद्घाटन केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह ने किया। कार्यशाला में अंपायरिंग में बेहतर करियर की संभावनाएं हैं। नियमों की गहन समझ, निष्पक्ष निर्णय और मैदान पर आत्मविश्वास के साथ कार्य करना एक अच्छे अंपायर की पहचान है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अंपायरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यशाला के पहले दिन प्रशिक्षकों सौरभ श्रीवास्तव, तरुण कपूर, काली शंकर बाजपेयी और राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों और अंपायर की जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी। ड्यूटीज ऑफ अंपायर्स के साथ पिच, बल्ले और गेंद के निर्धारित मानकों (पैरामीटर्स) पर भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पीएस नेगी, दिनेश कटियार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...