Saturday, March 21, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए ट्रायल में दिखी प्रतिभा की झलक, अगले दौर के...

Kanpur : केसीए ट्रायल में दिखी प्रतिभा की झलक, अगले दौर के लिए खिलाड़ी तैयार

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वावधान में आयोजित अण्डर-16 वर्ग के दो दिवसीय ट्रायल शनिवार को खत्म हुए। जिनमें 310 उभरते खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह ट्रायल बर्रा-8 स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में हुए। ट्रायल के दौरान केसीए चयनकर्ता राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया।

अगले चरण में चयनित खिलाड़ियों को छह टीमों में विभाजित कर अगले सप्ताह तक आपस में मुकाबले कराए जाएंगे। इन ट्रायल मैचों के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर अंतरजनपदीय प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर टीम का गठन किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...