Wednesday, April 8, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए एकेडमी ने कानपुर साउथ को चार विकेट से हराया

Kanpur : केसीए एकेडमी ने कानपुर साउथ को चार विकेट से हराया

Kanpur । कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में बुधवार को पहले मैच में केसीए एकेडमी ने कानपुर साउथ एकेडमी को चार विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एसबीएस एकेडमी
ने एचएस एकेडमी को सात विकेट से हराया।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर साउथ एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। टीम से तेजस वर्मा ने 28 रन, अर्पित व सार्थक अग्रवाल ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्धार्थ वर्मा ने चार व अनमोल श्रीवास्तव ने तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए एकेडमी ने 29.5 ओवर में छह विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सचिन सोनकर ने नाबाद 81 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व मोहल राय ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य श्रीवास्तव ने दो, यशस्वी यादव, वत्सल्य ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

प्लेयर ऑफ द मैच सचिन सोनकर को चुना गया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में एचएस एकेडमी ने 28.4 ओवर में 122 रन बनाए। टीम से चिन्मय गौर ने 31 रन, विराट ने 26 व तनिष्क ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने तीन, आर्यन यादव, अर्थव व आदित्य वर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीएस एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीता।

  • जीत में रोहित ने 36, विष्णु ने 31 व आर्यन यादव ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सेजल ने दो व अहम ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षवर्धन को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!