Sunday, May 24, 2026
HomeखेलKanpur : कविश-अजिंक्य की धमाकेदार बल्लेबाजी, डीकेजी एकादश की शानदार जीत

Kanpur : कविश-अजिंक्य की धमाकेदार बल्लेबाजी, डीकेजी एकादश की शानदार जीत

Kanpur। जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा रहा। स्वास्तिक एकादश के 135 रनों के लक्ष्य को डीकेजी एकादश ने बिना किसी नुकसान 19.2 ओवर में हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। मैच में अर्धशतक लगाकर सलामी बल्लेबाज कविश मैन आफ द मैच बने।
किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वास्तिक एकादश ने 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।

#kanpur
Oplus_0

इसमें शिवांश (20), आदित्य (29) ने लड़खड़ाई पारी को संभालने की कोशिश की। गेंदबाजी में डीकेजी एकादश के सार्थक ने दो, अजितेश, वारिश, देव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में छोटे लक्ष्य को डीकेजी की सलामी जोड़ी ने अंतिम ओवर में हासिल किया। डीकेजी एकादश के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य ने 62 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 64 रन बनाए। अजिंक्य का साथ दूसरे छोर पर कविश (66) ने दिया। 58 गेंदों पर 10 चौके लगाकर कविश ने टीम को शानदार जीत दिलाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...