Wednesday, February 18, 2026
HomeखेलKanpur : सिंधु प्रीमियर लीग में कौशलपुरी और काकादेव एकादश विजयी

Kanpur : सिंधु प्रीमियर लीग में कौशलपुरी और काकादेव एकादश विजयी

Kanpur । सिंधु प्रीमियर लीग (एसपीएल) में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में कौशलपुरी व काकादेव एकादश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। पहले मुकाबले में सिंध रायल फीनिक्स ने 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए।

इसमें कौशलपुरी ने 7.5 ओवर में लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर टीम को जीत दिलाई। मैच में चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लेने वाले अंश खत्री को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पहले खेलते हुए दादानगर डामिनेटर्स 85 रन ही बना सकी। जवाब में काकादेव एकादश ने लक्ष्य को आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में सधी गेंदबाजी करने वाले निहाल को मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...