Sunday, July 5, 2026
HomeखेलKanpur : दस राज्यों के कराटे खिलाड़ी कानपुर में दिखाएंगे दम, पहली...

Kanpur : दस राज्यों के कराटे खिलाड़ी कानपुर में दिखाएंगे दम, पहली बार होगा मिक्स टीम इवेंट

Kanpur। शोतोकान स्कूल कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 12 जुलाई को नेहरू नगर ​स्थित ब्लाइंड स्कूल में होगी। प्रतियोगिता को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की मान्यता प्राप्त है, जिसमें पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत 10 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 5 जुलाई से कल्याणपुर स्थित आवास विकास हेड ऑफिस में प्रारंभ हो गए हैं। इस बार प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक आयोजन मिक्स टीम इवेंट रहेगा, जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियों की संयुक्त टीम मुकाबला करेगी।

आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ खिलाड़ियों में टीम भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार से 9935248775 पर संपर्क किया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...