Friday, January 23, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर के कराटेबाज चमकाएंगे जापान में सितारे

Kanpur : कानपुर के कराटेबाज चमकाएंगे जापान में सितारे

26 अक्तूबर को ड्रैगन कप इंटरनेशनल चैम्पियनशिप के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अच्छे प्रदर्शन के लिए  दी बधाई

 

Kanpur ।इंटरनेशनल कराटे ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 26 अक्तूबर को जापान के कागोशिमा में 29वीं ड्रैगन कप इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर व आसपास के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

#kanpur

टीम के सभी खिलाड़ियों को बुधवार को उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। करन महाना ने भी टीम का उत्साह वर्धन किया। टीम 24 अक्तूबर को जापान के लिए रवाना होगी। टीम में उन्नाव (शुक्लागंज) के गौरवेंद्र सिंह, कानपुर के अभिनय गुप्ता, विवेक यादव, अव्यान डालमिया, असम (गुवाहाटी) के सईद जावेद, उत्तराखंड (देहरादून) आकांक्षा छेत्री, ऐश्वर्या नेगी शामिल हैं।

इस चैम्पियनशिप में दुनिया के लगभग 25 देश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और भारतीय टीम के कोच वसंत कुमार सिंह के निर्देशन में टीम हिस्सा लेगी। सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उपप्रधानाचार्य महेश मिश्रा, मधुश्री भौमिक ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...