Kanpur । नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 6 से 9 अगस्त तक इंडियंस कप राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में 17 राज्यों के करीब 3000 खिलाड़ियों ने सीनियर, कैडेट, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में प्रतिभाग किया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी, आईटीबीपी, बीएसएफ, असम राइफल्स और सिविल सर्विसेज के स्पोर्ट्स कोटे से जुड़े खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया।
।साकीयो आकांक्षा कराटे क्लासेज एंड स्पोर्ट्स एकेडमी कानपुर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा। टीम की अगुआई मुख्य कोच राज प्रताप सिंह ने की। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।
पदक विजेता खिलाड़ी::::किरन सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम का गौरव बढ़ाया, जबकि युवराज शुक्ला ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वालों में दृष्टि सिंह, अयांश सिंह, प्रतीक कुमार, ईथन जोश पोडली, नोआह पोडली, अनय दुबे, आयुष पाल, आयुषी राजपूत, आरश दीक्षित, अभिज्ञन त्रिपाठी, आरव दीक्षित, सिमरन वर्मा, निहारिका वर्मा और अद्वविका वर्मा शामिल रहे।


