केसीए की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में
मंगलवार को पहले मैच में कपिल एकेडमी ने डीसीए एकेडमी को 176 रन से करारी शिख्स्त दी।दूसरे मैच में हेलिजर बार्डन एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को 60 रन से मात दी।
किदइर्वनगर स्थित साउथ मैदान पर खेले गए पहले मैच में कपिल एकेडमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 224 रन बनाए। टीम की ओर से उन्मुक्त सिंह ने 65, प्रिंस ने 47 रन व स्कंद सेंगर ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ताहिर, उदित श्रीवास्तव ने दो-दो, विराट ने एक विकेट
झटका। जवाब में डीसीए एकेडमी की पूरी टीम कपिल एकेडमी की घातक गेंदबाजी के आगे 18 ओवर में मात्र 48 रन पर ढ़ेर हो गई।
टीम से ताहिर 11 रन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आकांड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में अर्थव, स्कंद, सिद्धार्थ ने दो-दो, कुबेर,प्रिंस व हंजला ने एक-एक विकेट लिया। स्कंद सेंगर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में हेलिजर बार्डन एकेडमी ने 33 ओवर में 167
रन बनाए। टीम से रुद्र किशोर ने 36 रन व उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रुद्र सिंह ने चार, आयुष्मान ने दो विकेट झटके।
जवाब में जीडीएस एकेडमी की पूरी टीम 29.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। टीम से विराट चौहान ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राजवर्धन सिंह ने पांच, मयंक त्रिपाठी ने तीन विकेट अपने नाम किए।
प्लेयर ऑफ द मैच राजवर्धन सिंह को चुना गया।


