Wednesday, August 26, 2026
HomeखेलKanpur : बाल बैडमिंटन में कानपुर की टीमों का चयन, शैलेश और...

Kanpur : बाल बैडमिंटन में कानपुर की टीमों का चयन, शैलेश और प्रतिक्षा संभालेंगी कमान

Kanpur। उत्तर प्रदेश बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में 28 और 29 अगस्त को प्रयागराज के नैनी स्थित न्यू एपेक्स आईटीआई कॉलेज में 13वीं सीनियर स्टेट व 10वीं सब-जूनियर स्टेट बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप होगी। कानपुर की बालक टीम की कमान सीनियर खिलाड़ी शैलेश कुमार, जबकि बालिका टीम का नेतृत्व प्रतिक्षा सोनकर करेंगी।

उत्तर प्रदेश बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल दीक्षित ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 72वीं सीनियर नेशनल बाल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर तक तिरुपति में प्रस्तावित है। कानपुर की दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।

 

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...