Kanpur । 3 से 5 अप्रैल तक आगरा में राज्य स्तरीय क्लासिक पावरलिफि्टंग चैंपियनशिप होगी।
इसमें ट्रायल के आधार पर चयनित कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। कानपुर टीम की घोषणा बुधवार को पावरलिफि्टंग एसोसिएशन कानपुर ने की।
एसोसिएशन के सचिव संदीप निगम ने जानकारी दी कि इस बार 35 सदस्यीय बालक/पुरुष वर्ग और 12 सदस्यीय बालिका/महिला टीम को चुना गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अमलापुरम (आंध्र प्रदेश) में होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए मौका मिलेगा। संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम सहित मोतीलाल, मो. शिबली, जितेंद्र, गुरु बीर सिंह, सौम्या, आभा शर्मा, रमन सचान और गौरव मार्टिन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में
बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं::बालक/पुरुष वर्ग:::हर्ष दिवाकर, प्रियांशु पाठक, विशेष सिंह, कृष्णा, दिव्यांशु, एसअभिषेक, सिद्धार्थ, अमन, अगम, विराज, पियूष राजपूत, तय्यब खान, इंद्र प्रताप, आस्तिक,
युवराज, आर्यन, विशेष, अर्पित, प्रत्यूष, आलोक, सुमित, अभिषेक, पुलकित, वल्लभ, रुद्राक्ष,अशोक, कृष्णा, राजबीर, संजय, अभिषेक कटियार, अभिषेक राजपूत, आदित्य, रोहित, सोनू,रावेंद्र शामिल हैं।बालिका/महिला वर्ग::: आयुषी, शर्मीला, ओझल, जिया, सारिका, निशा, प्राची, रिया,दिव्या, अर्चना, अंशिका, आभा शर्मा आदि।


