राज्य चैंपियनशिप में द स्पोर्ट्स हब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 27 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Kanpur। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ राज्य चैंपियनशिप-2026 हुई। इसमें कानपुर के द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में टीएसएच की ओर से ईडब्ल्यूएस वर्ग के 17 और एकेडमी के 10, कुल 27 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश की। सब-जूनियर वर्ग में एकेडमी की लक्ष्मी ने -36 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं मिनी ग्रुप बालक वर्ग के 13 किलोग्राम भार वर्ग में इवांश गौर ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
टीएसएच के जूडो कोच सूरज बी थापा व खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर कानपुर जूडो एसोसिएशन के सचिव दिलशाद सिद्दीकी, द स्पोर्ट्स हब के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव ने बधाई देने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


