दो दिवसीय प्रतियोगिता में स्कूल और जिला स्तर पर खिलाड़ियों ने जीते खिताब
Kanpur। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चौथी इंटर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 18 और 19 जुलाई को स्वीट एंजल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और कई जिलों के 630 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक आलोक मिश्रा और प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप में एनएलके लिटिल स्टेप ने पहला स्थान हासिल किया। स्वीट एंजल इंटरनेशनल दूसरे और जेकेडी इंटरनेशनल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में के.आर. एजुकेशन सेंटर ने खिताब अपने नाम किया। फातिमा कॉन्वेंट स्कूल उपविजेता रहा, जबकि एस.एल. पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला ऑफिशियल मुकाबलों में कानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। फर्रुखाबाद दूसरे और मुजफ्फरनगर तीसरे स्थान पर रहा।समापन समारोह में जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इस्माइल हसन, मनोज तोमर, अविचल पाठक, कुलदीप शुक्ला, रितिक राज, शत्रुघ्न सिंह, सुनीत कुमार, अगोचर पाठक, शिवम सिंह, करण सरोज, श्रीकांत शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।


