Friday, September 4, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में दम दिखाएंगे कानपुर के शैलेश-सौरभ

Kanpur : राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में दम दिखाएंगे कानपुर के शैलेश-सौरभ

Kanpur । प्रयागराज में आयोजित 13वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 से 31 अगस्त तक हुई। इसमें शानदार प्रदर्शन का इनाम कानपुर के खिलाड़ियों शैलेश कुमार और सौरभ नंदन को मिला है। दोनों खिलाड़ियों का चयन 72वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 सितंबर तक तिरुपति, आंध्र प्रदेश में होगा। इसमें शैलेश और सौरभ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव कौशल दीक्षित ने दोनों खिलाड़ियों को चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है।

शैलेश और सौरभ ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और लगातार मेहनत के दम पर यह स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद ह। उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर देती हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी खेल भावना और मेहनत के साथ मैदान में उतरने की अपील की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...