Saturday, September 5, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय शूटिंग में चमकी कानपुर की निराली, जीता कांस्य

Kanpur : राष्ट्रीय शूटिंग में चमकी कानपुर की निराली, जीता कांस्य

SGFI ट्रायल्स और CISCE टीम में बनाई जगह, वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत

Kanpur । लक्ष्य पर एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी के दम पर कानपुर की होनहार निशानेबाज निराली तिवारी ने गोरखपुर में आयोजित सातवीं CISCE नेशनल शूटिंग गेम्स में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। सेंट जूड्स स्कूल, मोहद्दीपुर, गोरखपुर में दो से चार सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में निराली ने अंडर-19 वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया

#kanpur

प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न जोन से आए शीर्ष निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच निराली ने धैर्य, आत्मविश्वास और सटीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया) ट्रायल्स के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। साथ ही उनका चयन CISCE टीम के लिए भी हुआ है।

निराली की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता से लौटने पर परिजनों और स्कूल की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

निराली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने कहा, “मेरे पिता ही मेरे कोच और मार्गदर्शक हैं। उनके मार्गदर्शन, मेहनत और लगातार प्रोत्साहन से मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।”राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता के बाद अब निराली की नजर SGFI ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन कर कानपुर का नाम और ऊंचा करने पर है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...