Kanpur। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ राज्य चैंपियनशिप हुइ्र। इसमें कानपुर नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। दो खिलाड़ियों को बेस्ट जुडोका अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
सब-जूनियर वर्ग में बालिकाओं के 36 किग्रा में लक्ष्मी ने कांस्य, 40 किग्रा में अनन्या शर्मा ने रजत और मिनी सब-जूनियर 18 किग्रा में राजनंदिनी ने कांस्य पदक जीता। बालकों के मिनी सब-जूनियर 13 किग्रा में इवांश गर्ग ने स्वर्ण और 66 किग्रा से अधिक वर्ग में गौरांग बाजपेयी ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट बालिका वर्ग में 44 किग्रा में श्रेष्ठा गौर, 48 किग्रा में निधि भारद्वाज और 63 किग्रा में अक्षिता शुक्ला ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर बालिका वर्ग में 44 किग्रा में स्वाति सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट जुडोका अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसी वर्ग में अंजना बाजपेयी ने रजत, 48 किग्रा में स्नेहा पांडेय ने कांस्य और 63 किग्रा में अक्षिता शुक्ला ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग में 55 किग्रा में सौरभ शर्मा और 66 किग्रा में शाश्वत श्रीवास्तव ने रजत, जबकि 60 किग्रा में साहजेब अली ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर महिला वर्ग के 48 किग्रा भार वर्ग में अंजना बाजपेयी ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट जुडोका अवॉर्ड भी हासिल किया।
कानपुर जूडो एसोसिएशन के सचिव दिलशाद सिद्दीकी ने सभी पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने स्वाति सिंह और अंजना बाजपेयी को मिले बेस्ट जुडोका सम्मान को कानपुर के लिए गर्व का क्षण बताया। इस मौके पर राजेश भारद्वाज, उदय, रवि, आतिफ और सूरज थापा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम करने की शुभकामनाएं दी।
्र


