Tuesday, July 7, 2026
HomeखेलKanpur : मंडल ट्रायल के लिए कानपुर की मुक्केबाजी टीम घोषित

Kanpur : मंडल ट्रायल के लिए कानपुर की मुक्केबाजी टीम घोषित

ग्रीनपार्क में जिला चयन ट्रायल संपन्न, अब आठ जुलाई को मंडल स्तर पर होगी अग्निपरीक्षा

Kanpur। आठ जुलाई को मंडल स्तरीय मुक्केबाजी का चयन ट्रायल होगा। इससे पहले मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर जिला अंडर-17 बालक वर्ग का मुक्केबाजी का चयन व ट्रायल हुआ। इसमें कानपुर के ​खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए विरो​धियों को पटखनी देकर मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में अपना स्थान पक्का किया।

#kanpur

मंडल स्तर के चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ियों का चयन 10 से 13 जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। इससे पहले चयन समिति में श्याम मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, भगवान दीन, संतोष त्यागी, मुकेश गुप्ता और अल्पना शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर अंतिम टीम का चयन किया।

#kanpur

चयनित खिलाड़ी::44-46 किग्रा वर्ग से अनंत तिवारी, 46-48 किग्रा से अर्जुन सिंह सेन, 48-50 किग्रा से प्रखर, 50-52 किग्रा से शौर्य यादव, 52-54 किग्रा से कृष शुक्ला, 54-57 किग्रा से आविक तिवारी, 57-60 किग्रा से आदित्य सोनी, 60-63 किग्रा से शौर्य वर्धन कपूर, 63-66 किग्रा से कुशाग्र साहू, 66-70 किग्रा से मयंक यादव और 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग में जसमीत सिंह को टीम में स्थान मिला है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...