Kanpur । पिछले सीजन में सबसे अंतिम पायदान पर रही कानपुर सुपरस्टार की टीम का यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में भी प्रदर्शन काफी निराशाजनक दिख रहा है। शुरुआत तीन मुकाबलों में हार के बाद कानपुर को आखिरकार जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। टीम ने शुक्रवार रात खेले गये वर्षा बाधित मुकाबले में मेजबान लखनऊ फॉल्कंस को एक गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर अंक तालिका में अपना खाता खोला। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारत 18 ओवर में सात विकेट पर 146 रनों का स्कोर बनाया।

टीम से मो. सैफ ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। कानपुर से अजय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर चार विकेट झटके। जवाब में कानपुर ने लोकल ब्वॉय ओपनर आदर्श सिंह (51) और कप्तान समीर रिजवी (58) के शानदार अर्द्धशतकों के दम पर 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बनाते हुए जीत हासिल की। इस एकमात्र जीत से कानपुर की टीम अंक तालिका में गोरखपुर को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।


