Friday, October 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर जोन प्रदेश में अव्वल

Kanpur : आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर जोन प्रदेश में अव्वल

झांसी परिक्षेत्र, जालौन और 103 थानों ने भी हासिल किया पहला स्थान

Kanpur । जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कानपुर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। सितंबर 2026 के प्रदेश स्तरीय मासिक मूल्यांकन में कानपुर जोन ने आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान प्रणाली) की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से हर माह जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा विभिन्न मानकों पर की जाती है। इसमें शिकायतों की जांच की गुणवत्ता, निस्तारण की प्रभावशीलता और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि समेत अन्य बिंदुओं को शामिल किया जाता है। इसी आधार पर थाना प्रभारी से लेकर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन होता है।

सितंबर की समीक्षा में कानपुर जोन ने सभी प्रमुख मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि जोन के अधीन आने वाले झांसी परिक्षेत्र, जालौन जनपद और 103 थानों ने भी राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह उपलब्धि शिकायतों के पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। वहीं, समीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। आईजीआरएस की शिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी गई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...