Friday, May 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : IGRS रैंकिंग में कानपुर जोन प्रदेश में नंबर-1

Kanpur : IGRS रैंकिंग में कानपुर जोन प्रदेश में नंबर-1

डीजी आलोक सिंह के नेतृत्व में 121 थानों ने रचा रिकॉर्ड, जनसुनवाई निस्तारण में मिला पहला स्थान

Kanpur । उत्तर प्रदेश शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) की अप्रैल-2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर जोन ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के कुशल निर्देशन और सख्त मॉनिटरिंग का असर पूरे जोन के प्रदर्शन में साफ दिखाई दिया।

शासन की ओर से जारी मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार कानपुर जोन ने शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कानपुर परिक्षेत्र और झांसी परिक्षेत्र समेत जोन के सभी जनपदों—कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, जालौन और ललितपुर—ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की।

विशेष बात यह रही कि जोन के कुल 121 थानों ने भी जनसुनवाई मामलों के प्रभावी निस्तारण में प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे साफ है कि कानपुर जोन पुलिस आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से प्रत्येक माह शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, जांच की शुद्धता और आवेदकों की संतुष्टि के आधार पर समीक्षा की जाती है। डीजी आलोक सिंह के निर्देशों के बाद थानों में शिकायतों को लंबित रखने के बजाय तत्काल समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में प्रदर्शन औसत पाया गया है, वहां संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर जोन की यह उपलब्धि शासन की मंशा और जनता के बढ़ते भरोसे का प्रतीक मानी जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!