Monday, September 7, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर ने कप तो सांसदों ने जीता दिल

Kanpur : कानपुर ने कप तो सांसदों ने जीता दिल

यूसुफ पठान के अर्द्धशतक के बावजूद 13 रनों से हारे सांसद एकादश
ग्रीनपार्क गौरव कप में मैन ऑफ द मैच बने गोपाल सिंह

Kanpur । ग्रीनपार्क की धरा पर अपने आखिरी महामुकाबले में हजारों खेल प्रेमियों की मौजूदगी में रविवार को खेले गये मैच में कानपुर के शूर्यवीरों ने सांसद एकादश को हराकर ग्रीनपार्क गौरव कप हासिल किया। हालांकि यह मैच तो कानपुर ने 13 रनों से जीत लिया लेकिन सांसदों ने जिस तरह मैदान में अपना पूरा दमखम दिखाया उससे मैदान में मौजूद हर खेल प्रेमी तारीफ करते नहीं थका। इस मुकाबले में कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया।

#kanpur

जवाब में सासंद एकादश की टीम 15 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बना सकी। कप्तान यूसुफ पठान ने सभी का दिल जीतते हुए 52 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें सात चौके व तीन छक्के शामिल रहे। इस मुकाबले में बेस्ट फील्डर पंकज गुप्ता, बेस्ट गेंदबाज शशांक अवस्थी, बेस्ट बल्लेबाज युसुफ पठान तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपाल सिंह को मिला।

#kanpur

टास जीतकर कानपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत करने उतरे शुभम (33) और आकांशु गोविल (28) ने पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 69 रनों की साझेदारी की। शुभम पटेल पीएन पाठक की गेंद पर बड़ा शाट लगाने के चक्कर में स्टंप्स हुए। दूसरे छोर पर आकांशु गोविल भी 28 पर शशांक की गेंद पर स्टंप्स हुए। कर्मवीर सिंह (7) पर शशांक का शिकार हुए। इसके बाद दीपांकर (4) ने भी निराश किया। अच्छी शुरुआत के बाद लगातार गिरते विकेट के बीच एक छोर पर कप्तान अंकित राजपूत ने आकर आठ गेंदों पर पांच छक्के व एक चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली। अंकित रिटायर्ड हर्ट हुए। उनका साथ सतीश जायसवाल (10) और अंतिम ओवर में चार छक्के लगाने वाले गोपाल सिंह ने नाबाद 24 रन बनाकर दिया।

#kanpur

कानपुर इलेवन ने 15 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए। गेंदबाजी में सांसद एकादश की ओर से शशांक ने दो, राहुल बच्चा व पीएन पाठक ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में सांसद एकादश को कप्तान यूसुफ पठान (52) ने शानदार शुरुआत दिलाई। यूसुफ ने शशांक (21) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 80 रन जुटाए। यूसुफ सात चौके व तीन छक्के लगाकर गोपाल सिंह का शिकार हुए। उन्हें बाउंड्री पर जिम्मी ने पकड़ा। दूसरे छोर पर शशांक आकांशु गोविल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद सुमित (18) और सुनील त्रिपाठी (34) रिटायर्ट हुए। पीएन पाठक पांच रन पर चलते बने।

#kanpur

विधायक पंकज गुप्ता (3) भी रिटायर हुए और राहुल बच्चा (3) को अंकित ने बोल्ड किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी (5) व सांसद रमेश अवस्थी (1) पर नाबाद रहे। सांसद इलेवन 15 ओवर में चार विकेट पर 160 रन तक पहुंच सका। कानपुर इलेवन ने 13 रन से मैच जीता।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...