Saturday, April 18, 2026
HomeखेलKanpur : पेनल्टी शूटआउट में कानपुर की बाजी, आजमगढ़ को 5-3 से...

Kanpur : पेनल्टी शूटआउट में कानपुर की बाजी, आजमगढ़ को 5-3 से हराकर जीता खिताब

अंडर-20 अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में रोमांचक मुकाबला, समीर अरोरा और मो. कैफ के गोल से मैच रहा 1-1

Kanpur । मुरादाबाद में 13 से 18 अप्रैल तक अंडर-20 अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप (मो. शमसुद्दीन बाबू भाई ट्रॉफी) में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर फाइनल मुकाबले में कानपुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

फाइनल मैच में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में कानपुर के कप्तान समीर अरोरा ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। मैच खत्म होने से ठीक पहले आजमगढ़ के मो. कैफ ने गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

निर्धारित समय में नतीजा न निकलने पर पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जहां कानपुर के खिलाड़ियों ने संयम और सटीकता का परिचय देते हुए 5-3 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में आजमगढ़ के अबू हंजला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जबकि कानपुर के हर्षित पाल ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब अपने नाम किया। समापन पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए।

कानपुर मंडल की इस जीत पर फुटबॉल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, सचिव अजीत सिंह, अमित नारंग, आसिफ इकबाल, सुनील सिंह, शरद जायसवाल, देबुजीत यादव, सौरभ सिंह, प्रशांत सिंह और बलविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!