Thursday, May 7, 2026
HomeखेलKanpur : ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर ने पूमसे में मारी बाजी

Kanpur : ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर ने पूमसे में मारी बाजी

Kanpur।  कानपुर ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन कल्याणपुर ​गुबा गार्डन ​स्थित साई पब्लिक इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें 10 जिलों के 250 ​खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो क्योरगी वर्ग में फर्रुखाबाद ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कानपुर दूसरे और बांदा तीसरे स्थान पर रहा। पूमसे वर्ग में कानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

#kanpur

फतेहपुर दूसरे और रायबरेली तीसरे स्थान पर रहे। वहीं स्पीड किक स्पर्धा में वाराणसी ने पहला तथा शाहजहांपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन राम नरेश पाल ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेताओं ​खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता व सचिव आरुष यादव ने किया। इस मौके पर रवि बाजपेई, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. कोमल यादव, शैलेन्द्र गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, उमेश गौड़, रवीन्द्र तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!