Wednesday, June 3, 2026
HomeखेलKanpur : लक्ष्मी देवी की हैट्रिक से कानपुर टाइटंस विजयी।

Kanpur : लक्ष्मी देवी की हैट्रिक से कानपुर टाइटंस विजयी।

Kanpur । ए एस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर पॉलिकेयर ट्रॉफी में कानपुर टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिसको की लक्ष्मी देवी ने बिल्कुल सही साबित करते हुए हैट्रिक लेते हुए मल्होत्रा डेंटल को 12.2 ओवर में मात्र 58 रन पे ऑल आउट किया। लक्ष्मी देवी ने किसी भी बल्लेबाज को टिकने का मौका ही नहीं दिया।

#kanpur

अंशुमान ने 11, सुहानी ने 10 रन बनाए। लक्ष्मी 4 ओवर 12 रन 4 विकेट का बखूबी साथ निभाते हुए आयुष्मान कौल ने 3 ओवर में 10 रन दे के 2 विकेट, यश दीक्षित ने 2 ओवर में 15 रन दे के 2 विकेट, विहान गर्ग और पार्थ ने 1- 1 विकेट ले के मेहरोत्रा डेंटल को 58 रन पे समेट दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर टाइटंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही। प्रिंस कुमार ने 11, विहान चंद्रा ने 11 रन बना के अपनी टीम को 5 विकेट नुकसान में 11.3 ओवर में 60 रन बना के लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। शानदार गेंदबाजी के लिए लक्ष्मी देवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्री प्रवीण शुक्ला जी द्वारा लक्ष्मी देवी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

प्रतियोगिता सचिव पूजा पाटिल ने बताया कल जे बी फाइटर और मेहरोत्रा डेंटल के बीच सुबह 6 बजे से मैच खेला जाएगा। इस अवसर में प्रशांत शुक्ला,राम प्रसाद यादव,शैलेन्द्र गुप्ता, प्रवीण शुक्ला,अमित गौतम, रितेश, महेंद्र, निष्कर्ष, प्रिंस, अपूर्वा, मनीष, आदित्य आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...