Kanpur।यूथ बालक और बालिका बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीम का चयन शुक्रवार को ट्रायल के आधार पर किया गया। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में हुए चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया।

कानपुर एमेच्योर बाक्सिंग एसोसिएशन के सचिव श्री संजीव दीक्षित ने बताया कि ट्रायल में शामिल हुए 70 से ज्यादा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को एसोसिएशन के चयनकर्ता संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, भगवानदीन, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर राजपूत ने परखा और दमदार पंच लगाने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया।
बालक वर्ग की टीम में प्रतीक दीक्षित, शुभम कुमार, मानस मिश्रा, देव सिंह, विराजमणि शुक्ला, आयुष्मान यादव बका चयन हुआ। टीम कोच संदीप कुमार को चुना गया। वहीं, बालिका वर्ग की टीम में यशिका राज, अपूर्वा अग्रवाल, अमूल्य केसरवानी, वैष्णवी गुप्ता, पलक शुक्ला, भानु गौतम का चयन हुआ। टीम मैनेजर शैली यादव को बनाया गया।


