Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक प्रतियोगिता दो से आठ
फरवरी तक लखनऊ में होगी। इसके लिए कानपुर टीम का चयन मंगलवार को ट्रायल के आधार पर किया गया। बुधवार को टीम की घोषणा खेल विभाग की क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी।
उन्होंने बताया कि कानपुर टीम की चयन प्रक्रिया खेल प्रदर्शन, फिटनेस और अनुशासन के आधार पर की गई।चयनित टीम::: अम्बुज यादव, देवशीष शुक्ला, आनन्द कृष्ण तिवारी, अमन सिंह, कृष्णा कुमार,अभय कुमार, गोपाल मिश्रा, अवि रस्तोगी, आयुष कुमार, शिवांग, शिव शंकर गुप्ता, अशुल नायक शामिल हैं। टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रदीप यादव को सौंपी गई है।

