Kanpur । 67वीं उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी व डाइविंग प्रतियोगिता 30 से 31 मई तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए गुरुवार को कानपुर जिला (शहरी व ग्रामीण) तैराकी संघ ने अपनी टीम घोषित की।
संघ के महासचिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा, जो 16 से 21 जून तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली 79वीं राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
चयनित कानपुर टीम::: बालक वर्ग में उन्नाव के संचित पाण्डेय (कप्तान), कानपुर से मानस पांडेय, ऋषिकांत, अर्जुन सिंह, अजीत यादव, अखिलेश को शामिल किया गया है। जबकि बालिका वर्ग में कप्तान शिवांगी राजभर, ऐश्वर्या सचान, मान्या मिश्रा और श्रेया राजभर (सभी कानपुर) को चुना गया है। कानपुर दल के मैनेजर बुजानंद को बनाया गया है।


