Kanpur । 61वीं जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स मीट के लिए कानपुर की टीम घोषित कर दी गई है। आर्मापुर स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान रमेश मिश्रा, आरके शुक्ला, विकास सैनी समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य और खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग में वैभव अग्निहोत्री, अंडर-16 बालिका वर्ग में तान्या सैनी, लक्ष्मी यादव, साध्वी शुक्ला और भूमि पाण्डेय तथा अंडर-18 बालिका वर्ग में पान्वी अवस्थी अंडर 20 बालिका वर्ग में अर्पिता मीनाक्षी का चयन हुआ।

अंडर-14 बालक वर्ग में अभिम त्रिपाठी, विराट, कृष्णा और रुद्रा, अंडर-16 में उत्कर्ष सिंह और अंडर-18 में विदित सैनी आराधना कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


