Monday, May 25, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर ताइक्वांडो टीम का दबदबा, सीनियर टीम ने जीता रजत...

Kanpur : कानपुर ताइक्वांडो टीम का दबदबा, सीनियर टीम ने जीता रजत पदक

Kanpur।  लखनऊ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित ताइक्वांडो टैग टीम प्रतियोगिता में कानपुर की सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
कानपुर टीम के खिलाड़ियों अंतरिक्ष वर्मा, कार्तिक चौरसिया, राज शर्मा एवं शौर्य सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि की जानकारी कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के सचिव सतीश कुमार ने दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और कोचिंग टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कानपुर के खिलाड़ी लगातार प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, NIS कोच लाली यादव, अनूप कुमार, दानिश खान, विक्रांत, अभिनेत्री एवं अभिषेक शुक्ला सहित कई खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...