Friday, December 12, 2025
HomeखेलKanpur : फैज की घातक गेंदबाजी में फंसा कानपुर साउथ, रोवर्स क्लब...

Kanpur : फैज की घातक गेंदबाजी में फंसा कानपुर साउथ, रोवर्स क्लब फाइनल में

Kanpur । तृतीय अजय शर्मा स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल खेला गया,
इसमें फैज अहमद की घातक गेंदबाजी से रोवर्स क्लब ने कानपुर साउथ को आठ विकेट से मात दी।इस जीत के साथ रोवर्स क्लब ने फाइनल में स्थान बनाया, अब शनिवार को फाइनल में रोवर्स क्लब का सामना केडीएमए के साथ होगा।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में कानपुर साउथ की
पूरी टीम 18 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से उत्कर्ष और अनुज पाल ने 22-22, नि​खिल प्रताप राव ने 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में फैज अहमद ने चार, राहु़ल यादव ने तीन और देवांश चतुर्वेदी ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोवर्स
क्लब ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 96 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में जतिन शर्मा ने 44, फैज अहमद ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में त्रिशाल त्रिवेदी ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच फैज अहमद को चुना गया। यह जानकारी प्रतियोगिता सचिव शैलेंद्र शुक्ला ने दी।

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...