Monday, August 10, 2026
HomeखेलKanpur : कराटे में कानपुर साउथ का दबदबा, 17 स्वर्ण से चैंपियन

Kanpur : कराटे में कानपुर साउथ का दबदबा, 17 स्वर्ण से चैंपियन

Kanpur । डा. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट में हुई उप्र रीजनल अंतर स्कूल कराटे प्रतियोगिता में कानपुर साउथ जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर-14 आयुवर्ग के 22 से 24 किग्रा भार वर्ग में अवनी, 26 से 30 किग्रा में अविका, 30 से 34 किग्रा में मुक्तिका, 34 से 38 किग्रा में रिद्धिमा, 38 से 42 किग्रा में रान्नीया, 42 से 46 किग्रा में आरना, 46 से 50 किग्रा में गौरी व 50 से अधिक किग्रा में आध्या ने जीत हासिल की।

अंडर-17 वर्ग के 32 किग्रा में नंदिनी, 32 से 36 किग्रा में तनिष्का, 36 से 40 किग्रा में सिद्धि, 40 से 44 किग्रा में ख्याति, 44 से 48 किग्रा में वैष्णवी, 48 से 52 किग्रा में लवन्या, 52 से 56 किग्रा में वाची, 56 से 60 किग्रा में हुमैरा, 60 से 64 किग्रा में अनिषी, 64 से 68 किग्रा में परिषा ने स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-19 वर्ग के 32 किग्रा भार वर्ग में आराध्या, 32 से 36 किग्रा में रियाना, 36 से 40 किग्रा में अनाया, 40 से 44 किग्रा में आराध्या, 44 से 48 किग्रा में दृष्टि, 48 से 52 किग्रा में अदिती, 52 से 56 किग्रा में पलक, 56 से 60 किग्रा में जीविषा, 60 से 64 किग्रा में अविका, 64 से 68 किग्रा में पराकाष्ठा, व 68 से अधिक भार वर्ग में जयंतिका ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 17 स्वर्ण के साथ कानपुर साउथ पहले, 15 स्वर्ण पदक के साथ वाराणसी दूसरे, व नौ स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ नार्थ तीसरे स्थान पर रहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...