Kanpur । लखनऊ में सीआईएससीई रीजनल कबड्डी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर साउथ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में उपविजेता स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कानपुर साउथ को खिताबी मुकाबले में उसे वाराणसी के हाथों हार कर उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
सेमीफाइनल में कानपुर साउथ ने गाजियाबाद को शिकस्त दी। टीम की ओर से सेंट थॉमस स्कूल के आर्यन शुक्ला, प्रांजल सिंह, कियान कपूर और देवांश शुक्ला ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम के अन्य खिलाड़ी मदर टेरेसा स्कूल के थे।फाइनल मुकाबले में कानपुर साउथ का सामना वाराणसी से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वाराणसी ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और अंत में 10 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि कानपुर साउथ ने मैच के अंतिम चरण में जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन वह जीत तक नहीं पहुंच सकी।
कानपुर साउथ की टीम के प्रदर्शन में सेंट थॉमस स्कूल के आर्यन शुक्ला, प्रांजल सिंह, कियान कपूर और देवांश शुक्ला की भूमिका उल्लेखनीय रही। इस उपलब्धि के बाद सेंट थॉमस के दो खिलाड़ियों श्रेयांश मिश्रा और कियान कपूर का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


