Tuesday, August 11, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में कानपुर का जलवा, पुरुष टीम उपविजेता

Kanpur : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में कानपुर का जलवा, पुरुष टीम उपविजेता

 

महिला टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान, खिलाड़ियों ने जीते 13 स्वर्ण समेत 22 पदक

Kanpur। बरेली में 7 से 9 अगस्त तक राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग व ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में कानपुर की पुरुष पावरलिफ्टिंग टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि महिला टीम तीसरे स्थान पर रही।

चैंपियन​शिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में आनंद कुमार, आलोक चौरसिया, राकेश शर्मा, वैभव प्रताप सिंह, तरुण वर्मा, शिवा सिंह, मनीष, विराट बाजपेई, अनमोल पांडे, सुप्रिया, उर्वशी चंद्रा, शिवानी वर्मा और प्राची ठाकुर शामिल रहे।

रजत पदक जीतने वालों में प्रिंस कुमार गुप्ता, आयुष, गौरव, विवेक सिंह राठौड़, रामजी राजपूत, कृष्णा शर्मा और हिमांशु निगम रहे। वहीं अश्वनी कुमार त्रिपाठी और आर्यन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कानपुर के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन में व्यक्तिगत पुरस्कारों ने भी खास चमक बिखेरी। इसमें सब-जूनियर वर्ग में शिवानी वर्मा को स्ट्रांग वुमंस, जूनियर वर्ग में मनीष को स्ट्रांग मैन और उर्वशी चंद्रा को बेस्ट लिफ्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कानपुर की सफलता पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव राहुल शुक्ला, राजेश दीक्षित, मनीष मिश्रा, अनिल कुशवाहा, कोच सौरभ कुमार, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर और संरक्षक विवेक मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...