Monday, May 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : 101 मोबाइल लौटाकर कानपुर पुलिस ने जीता दिल,

Kanpur : 101 मोबाइल लौटाकर कानपुर पुलिस ने जीता दिल,

₹22 लाख के फोन रिकवर कर लौटाई मुस्कान

Kanpur। कानपुर नगर कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता और तकनीकी दक्षता का शानदार परिचय देते हुए शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। सेंट्रल ज़ोन सर्विलांस टीम ने खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब ₹22 लाख आंकी गई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था/अपराध) के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। मोबाइल ट्रेसिंग के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग और कॉल रिकॉर्ड्स के तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया गया।

इस अभियान का सफल नेतृत्व सेंट्रल ज़ोन के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह ने किया। वहीं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार और कांस्टेबल नवीन कुमार ने मोबाइल बरामदगी में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल लोगों के आर्थिक नुकसान की भरपाई करना नहीं था, बल्कि उनके निजी डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियों को सुरक्षित रखना भी था।

अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई नागरिकों ने कहा कि उन्हें अपना फोन वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन कानपुर पुलिस की तत्परता और मेहनत ने उनका भरोसा और मजबूत कर दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!