Tuesday, August 11, 2026
HomeखेलKanpur : तैराकी में कानपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अंडर-19 में...

Kanpur : तैराकी में कानपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अंडर-19 में अव्वल

Kanpur। मंडलीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन मंगलवार को फूलबाग ​स्थित यूनियन क्लब में हुआ। इसमें 25 से अ​धिक विद्यालय के ​खिलाड़ियों ने ​हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कानपुर नगर का दबदबा रहा और अंडर-19 बालक वर्ग में पहला स्थान अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कानपुर नगर के सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार तिवारी ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:::अंडर-19 बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कानपुर नगर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी फर्रुखाबाद का दबदबा रहा और कानपुर नगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि फर्रुखाबाद दूसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में रामजानकी इंटर कॉलेज बिठूर और पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के तैराकों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. एचके झा, निकेश प्रवीण, मनीष मौर्य, कीर्ति चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...