Monday, June 29, 2026
HomeखेलKanpur : वूशु में कानपुर के खिलाड़ियों का दम, जीते चार पदक

Kanpur : वूशु में कानपुर के खिलाड़ियों का दम, जीते चार पदक

Kanpur । शामली में 25 से 28 जून तक आयोजित 25वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य वूशु चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताओलू स्पर्धा में दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

उत्तर प्रदेश वूशु एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में धनंजय और आकांक्षा ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक जीते, जबकि जितेंद्र और वैदेही ने कांस्य पदक हासिल कर कानपुर की झोली में कुल चार पदक डाले। वूशु एसोसिएशन ऑफ कानपुर के अध्यक्ष साहेब आलम और सचिव मोहम्मद शादाब ने सभी पदक विजेताओं, उनके प्रशिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...