Wednesday, August 12, 2026
HomeखेलKanpur : मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Kanpur : मंडलीय प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Kanpur। 70वीं मंडलीय विद्यालयी बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को चुन्नीगंज ​स्थित बीएनएसडी इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें दोनों की वगोZं में कानपुर के ​खिलाड़ियों ने अपना दमखम ​दिखाते हुए जीत दर्ज की।प्रतियोगिता का उद्घाटन कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

#kanpur

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश पाठक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र, मणिशंकर तिवारी, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, आयोजन सचिव भानुप्रताप सिंह, हरिकिशन मुम्मा, डॉ. अजीत सिंह, विकास दीक्षित आदि मौजूद रहे।
बैडमिंटन के परिणाम:::
बालक अंडर-14 में कानपुर नगर प्रथम और फर्रुखाबाद द्वितीय रहा। अंडर-17 में भी कानपुर नगर प्रथम और फर्रुखाबाद द्वितीय रहा। अंडर-19 में कानपुर नगर प्रथम और इटावा द्वितीय रहा। बालिका अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में कानपुर नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 और अंडर-19 में फर्रुखाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।

टेबल टेनिस के परिणाम:::बालक अंडर-14 में कानपुर नगर प्रथम रहा। अंडर-17 में औरैया प्रथम और कानपुर देहात द्वितीय रहा। अंडर-19 में फर्रुखाबाद प्रथम और औरैया द्वितीय रहा। बालिका अंडर-14 में कानपुर नगर प्रथम और फर्रुखाबाद द्वितीय रहा। अंडर-17 में कानपुर नगर प्रथम और फर्रुखाबाद द्वितीय रहा। अंडर-19 में औरैया प्रथम और कानपुर नगर द्वितीय स्थान पर रहा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...