Wednesday, September 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : तिरंगे के सैलाब से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा कानपुर

Kanpur : तिरंगे के सैलाब से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा कानपुर

भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमुद्र, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

Kanpur । स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा कानपुर उत्तर जिले की ओर से गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में फूलबाग चौराहे से घंटाघर स्थित भारत माता की प्रतिमा तक निकली यात्रा में हजारों कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया।

यात्रा के दौरान फूलबाग से घंटाघर तक जगह-जगह व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का उत्साह बढ़ाया। सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़ और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने यात्रा को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया। यात्रा का संयोजन भाजपा कानपुर उत्तर के महामंत्री अभिनव दीक्षित ने किया।

तिरंगा बना एकता और गौरव का प्रतीक
यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भागीदारी रही। लहराते तिरंगों और देशभक्ति के नारों के बीच राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया गया।
कानपुर वीरों की धरती और शहीदों की जननी : डॉ. महेंद्र सिंह
घंटाघर स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि कानपुर वीरों की धरती और शहीदों की जननी है। इस शहर की मिट्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रनिर्माण को दिशा देने वाले अनेक वीरों को जन्म दिया है।
उन्होंने कानपुर के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ के अमर गीत ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करता है और तिरंगे के प्रति गौरव एवं समर्पण की प्रेरणा देता है।

समापन पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और नागरिकों का आभार जताया।यात्रा में विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल विश्नोई, सुरेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सहसंयोजक सीमा एमबीए, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, पारस मदान, आशीष बाजपेई, जन्मेजय सिंह, किरण तिवारी, शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, विनोद पाल, सुरेंद्र गुप्ता, वास्ते त्रिपाठी, राधा सैनी, परमानंद शुक्ला, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, अनंत मिश्रा, दीपक शुक्ला सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...