Thursday, August 27, 2026
HomeखेलKanpur : जूडो के दांव पर कानपुर का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते...

Kanpur : जूडो के दांव पर कानपुर का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Kanpur । बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन शिक्षा निकेतन में गुरुवार को 10वीं मंडलीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा और कन्नौज की टीमों ने प्रतिभाग किया। कानपुर नगर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु व भारवर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।

#kanpur

अंडर-10 बालक वर्ग में विनायक, पीयूष, बालकृष्ण और असद ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-14 बालिका वर्ग में सृष्टि, आयत, वैभवी और संजना ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग में रामजी, सुधांशु, आर्कष, कृष्णा, तो बालिका वर्ग में सारा खान, अवंतिका, साधना और नि​धि ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में बालक वर्ग में आरव, आराध्य, सक्षम, सौरभ शामिल रहे, तो बालिका वर्ग में जाह्नवी, नम्रता, मानसी और कोमल ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का नाम ऊंचा किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की उप प्रिंसिपल मंजूबाला श्रीवास्तव ने ​​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।इस मौके पर मंडलीय सचिव अनुराग मिश्र, जनपदीय सचिव सत्यप्रकाश, आयोजक सचिव आशीष शुक्ला, पूर्व सचिव एनपी सिंह, विनोद यादव, अमित तिवारी, साऊद अली, नाजिश, अनीता, शोभा यादव, राजे, विपिन देव, रजनीश, अंकित शुक्ला समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...