28 से 30 जून तक तीन दिवसीय ट्रायल, 12 जिलों के खिलाड़ियों को मिलेगा अपनी गति साबित करने का मौका
Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से प्रदेश के सबसे तेज गेंदबाजों का कारवां अब कानपुर मंडल पहुंच रहा है। 28 से 30 जून तक शहर में होने वाले तीन दिवसीय स्पीड हंट ट्रायल में 12 जिलों के कुल 1695 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और रफ्तार दिखाएंगे। इसमें पुरुष वर्ग से 1663 और महिला वर्ग से 32 तेज गेंदबाजों ने पंजीयन कराया है।
यूपीसीए स्पीड हंट से निकलने वाले सबसे तेज गेंदबाजों को उप्र की जूनियर, सीनियर और महिला टीम में मौका देने की तैयारी कर रहा है16 जून से छह जुलाई तक प्रदेश के सात मंडलों के 75 जिलों से तेज गेंदबाज रफ्तार का प्रदर्शन कर खुद को साबित करेंगे।
स्पीड हंट में गाजीपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ मंडल के ट्रायल संपन्न हो चुके हैं। अब 28 से 30 जून तक कानपुर मंडल के ट्रायल में हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, जालौन, कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।


