Kanpur । खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वावधान में आगरा में 7 से 14 सितंबर तक सब-जूनियर बालक अंतर मंडलीय फुटबाल चैंपियनशिप होगी। इसके लिए कानपुर मंडल की टीम ट्रायल के बाद शनिवार को घोषित कर दी गई है। टीम की कमान नवजोत सिंह नारंग को सौंपी गई है।
पंडित दीन दयाल स्कूल ग्राउंड पर 4 और 5 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं आसिफ इकबाल, अमित वर्मा और डीबी थापा ने खिलाड़ियों का चयन किया। इसके बाद जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह ने टीम की आधिकारिक घोषणा की।
चयनितटीम में नवजोत सिंह नारंग (कप्तान), अथर्व निगम, पीयूष कन्नौजिया, हार्दिक मिश्रा, मोहम्मद असद, अरिहान खन्ना, सृजन यादव, भावेश बंसल, देवांश त्रिपाठी, शौर्य सागर पांडे, मेहुल रस्तोगी, अक्षय यादव, ध्रुव प्रताप सिंह, तन्मय कुमार, श्रेयांश तिवारी और कृतार्थ त्रिवेदी को जगह मिली है।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: भव्य मिश्रा, हमजा अब्बासी, विवान मालपानी, रुद्रांश जैन और पुरूराज पटेल को चुना गया है। टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी आसिफ इकबाल संभालेंगे, जबकि अमित नारंग सह-कोच और अमित वर्मा मैनेजर की भूमिका में रहेंगे।


