Kanpur । 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय ट्रॉफी हासिल की। 17 से 20 अगस्त तक केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में हुई।।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।कानपुर मंडल की बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में तीन स्वर्ण समेत कई पदक जीते। अंडर-19 में मान्या गुप्ता ने 52 किग्रा में स्वर्ण और रिया निषाद ने 56 किग्रा में रजत पदक जीता। अंडर-17 में सानिया, पाखी सक्सेना और दीपली वर्मा ने स्वर्ण, जबकि आराध्या सिंह ने रजत तथा गौरवी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 में श्रद्धा यादव और श्रृष्टि ने रजत तथा विधि द्विवेदी ने कांस्य पदक जीता।बालक वर्ग में अंडर-14 के अक्ष और अविरल पाठक ने रजत पदक जीते।
अंडर-17 में यश निगम तथा अंडर-19 में उज्ज्वल कश्यप और हिमांशु ने कांस्य पदक हासिल किया।टीम कोच अविचल पाठक के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जनपद सचिव सत्य प्रकाश तिवारी और मंडल सचिव अनुराग मिश्रा ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई


