Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलKanpur : तियरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर देहात की चमक, अवनीश कुशवाहा...

Kanpur : तियरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर देहात की चमक, अवनीश कुशवाहा ने पाया स्वर्ण”

Kanpur । सोनभद्र के तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड
(पीएसपीबी) की ओर से 27 से 30 मार्च तक चतुर्थ तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर
देहात के तीरंदाजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


सीनियर रिकर्व वर्ग में जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के ​खिलाड़ी अवनीश कुशवाहा ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा राहुल यादव ने आठवां स्थान और मुस्कान आर्या ने चौथा स्थान प्राप्त किया। यह सभी
खिलाड़ी एसएएफ आर्चरी अकादमी, अरमापुर में कोच अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण
ले रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पीएसपीबी व डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन सोनभद्र की ओर से सम्मानित किया गया। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के सचिव अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...