Monday, March 30, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर क्रिकेट लीग : पटेल प्रॉपर्टी का धमाकेदार प्रदर्शन, फाइनल...

Kanpur : कानपुर क्रिकेट लीग : पटेल प्रॉपर्टी का धमाकेदार प्रदर्शन, फाइनल में ब्लू वॉरियर्स पर कब्जा

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग-8) का फाइनल रविवार को डे-नाइट खेला गया। फाइनल मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टी ने शानदार खेल दिखाते हुए ब्लू वॉरियर्स को तीन विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वॉरियर्स ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 217 रन बनाए। टीम के लिए इंद्र भूषण साहू ने 42, प्रसून दोसर ने 38, मनिंदर सिंह ने 36 और दिनेश यादव ने नाबाद 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

गेंदबाजी में अंकुल जैन ने 34 रन देकर 4 विकेट और सुशील कुमार राय ने 2 विकेट लेकर विरोधी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटेल प्रॉपर्टी की टीम ने 29 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की जीत में सुशील कुमार राय की नाबाद 86 रन की शानदार पारी निर्णायक रही। वहीं अंकुल जैन (24) और आशीष बाजपेई (22) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्लू वॉरियर्स की ओर से मनिंदर सिंह ने 3 और राम सिंह ने 2 विकेट लिए। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सुशील कुमार राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...