Sunday, June 7, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-12 रोवर्स कप में कानपुर क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Kanpur : अंडर-12 रोवर्स कप में कानपुर क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने रोवर्स जूनियर को नौ विकेट से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में रोवर्स जूनियर ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 87 रन बनाए।

टीम से आर्यन कुमार ने 30 व तनिष्क ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवांश राय ने चार, सिद्धार्थ वर्मा व शिवांश ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। जवाब में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 12.2 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में मोहल राय ने नाबाद 44 रन व अक्षत राज ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एकमात्र विकेट विहान ने अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच शिवांश राय को करन पांडे ने सम्मानित किया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...