Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : रोमांचक मुकाबले में कानपुर कमिश्नरेट ने मयूर मिरेकल्स को हराया

Kanpur : रोमांचक मुकाबले में कानपुर कमिश्नरेट ने मयूर मिरेकल्स को हराया

Kanpur । गंगा बैराज स्थित बीसीए ग्राउंड में गुरुवार को खेले गए मैत्री मैच में कानपुर कमिश्नरेट ने राजेश कुमार की शानदार गेंदबाजी के बाद गौरांग राठी और अखिल कुमार की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मयूर मिरेकल्स को मैच दो विकेट से हराया।

मयूर मिरेकल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से साहिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 52 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी मैं राजेश कुमार ने 25 रन देकर तीन और आशुतोष ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर कमिश्नरेट की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाते हुए दो विकेट से जीत हासिल की। जीत में गौरांग राठी ने 20 गेंदों में 40 और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने 23 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। मयूर मिरेकल्स से इंद्र भूषण साहू ने 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...