Kanpur । केएसपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट क्रिकेट लीग के पहले मैच में कानपुर चैंपियन ने किंग्स वॉरियर्स 22 रन से मात दी। दूसरे मैच में गैलेक्सी इलेवन ने चैलेंजर्स इलेवन को 44 रन से मात दी।
सीटीआई मैदान में कानपुर चैंपियन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। राजा ने 74 रन, मोहिब ने 70 रन बनाए, गेंदबाजी में अमन, नितिन और आदिल ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में किंग्स वॉरियर्स ने 7 ओवर में तीन विकेट पर 59 रन ही बनाये थे कि बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। टीम से एस खालिद ने 21 व आयुष ने 18 रन बनाए, गेंदबाजी में सर्वेश ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच राजा को चुना गया। दूसरे मैच में गैलेक्सी इलेवन ने 20 ओवर चार विकेट में 244 रन बनाए।
टीम ने साहिल ने 101 रन और त्रिभुवन ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुपम, अदनान और गौरी ने एक-एक झटके। जवाब में चैलेंजर्स इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। टीम से शिवांशु ने 62 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनिंदर सिंह ने चार विकेट अपने नाम किये। प्लेयर ऑफ द मैच साहिल को चुना किया।


