Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलKanpur : कान्हा का शतक चमका, अरुण अवस्थी व भोला सिंह एकादश...

Kanpur : कान्हा का शतक चमका, अरुण अवस्थी व भोला सिंह एकादश विजयी

Kanpur। स्वर्गीय मोतीराम अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में भोला सिंह और अरुण अवस्थी एकादश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में खेले गए मुकाबले में अरुण अवस्थी एकादश ने कान्हा भाटिया के 116 रन की शतकीय पारी से 31.2 ओवर में 10 विकेट पर 195 रन बनाए।

जवाब में नरेंद्र तिवारी एकादश 23 ओवर में 10 विकेट पर 112 रन ही बना सका। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में अरुण अवस्थी एकादश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंश ने चार और अनंत ने दो विकेट लिए। किदवई नगर के ही राष्ट्रीय मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में एमएल भटनागर एकादश ने पहले खेलते हुए 29.5 ओवर में 10 विकेट पर 170 रन बनाए। इसमें तनुष अवस्थी ने सर्वाधिक 83 रन बनाए। जवाब में भोला सिंह एकादश ने 34.1 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाकर तीन विकेट की जीत हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!