Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलKanpur : कान्हा के शतक से अरुण अवस्थी इलेवन बनी चैंपियन

Kanpur : कान्हा के शतक से अरुण अवस्थी इलेवन बनी चैंपियन

Kanpur। केसीए की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अरुण अवस्थी इलेवन ने भोला सिंह इलेवन को 139 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत में कान्हा भाटिया ने शतकीय पारी खेली।

#kanpurकिदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में अरुण अवस्थी इलेवन ने 35 ओवर में छह विकेट पर 280 रन बनाए। टीम से कान्हा भाटिया ने 106 रन, अ​भिनव कुमार पाठक ने 77 रन, अहान साहू ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में वैदिक दी​क्षित ने दो व अमन ने एक को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भोला सिंह इलेवन की पूरी टीम 24.4 ओवर 141 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अमरेंद्र सिंह ने 41 व वैदिक दी​क्षित ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. हन्जला ने चार व अनंत कुमार ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच कान्हा भाटिया को चुना गया।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...