Friday, March 27, 2026
HomeखेलKanpur : कमला क्लब हुआ खत्म, उन्नाव बनेगा यूपीसीए का नया सेंटर

Kanpur : कमला क्लब हुआ खत्म, उन्नाव बनेगा यूपीसीए का नया सेंटर

बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस की तर्ज़ पर होगा तैयार

Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने उन्नाव में अपनी वर्षों से पड़ी जमीन पर नया स्टेडियम बनाने की पहल शुरू कर दी है। इस स्टेडियम में मैदान बनाने का काम भी शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि आने वाले सालों में घरेलू सत्र के ट्रायल भी वहां कराये जा सकते है। इसके पीछे का प्रमुख कारण कानपुर स्थित कमला क्लब की लीज समाप्त होना है।

जिससे यूपीसीए को अपना निजी स्टेडियम बनाने के लिए उन्नाव के मुतर्जा नगर गांव में स्थित 13 हेक्टेयर जमीन पर काम शुरू करना पड़ा है।यूपीसीए इस सेंटर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर तैयार करेगा। इस सेंटर में खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैय्या करायी जायेंगी।

जिससे वह घरेलू प्रतियोगिता से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार हो सके। इसके लिए हर विधा के विशेषज्ञ कोच व फिजियो को ट्रेनिंग के लिए रखा जायेगा साथ ही जो खिलाड़ी चोटिल होता है उसको उबारने के लिए रिहैब सेंटर भी मौजूद रहेगा। सेंटर में लाल-काली मिट्टी की पिच, लगभग 150 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी होगी।

वर्ष 1928 से बीसीसीआई के सदस्य रहे यूपीसीए का गढ शुरूआत से कानपुर में रहा है। शहर के प्रमुख औद्यौगिक घराने जेके समूह द्वारा यूपीसीए को जरीब चौकी स्थित कमला क्लब में क्रिकेट की गतिविधियों को संचालित करने के लिए दिया गया। साथ ही कमला नगर में कार्यालय भी स्थापित कराया गया। जो वर्तमान में कमला क्लब में ही शिफ़्ट हो चुका है।

ग्रीनपार्क स्टेडियम खेल विभाग के आधीन था हालांकि लीज व राज्य सरकार से सांमजस्य के चलते यूपीसीए ही वहां अभी तक अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन कराता आया है। इन सबके बीच कमला क्लब की लीज समाप्त होने व वहां जेके समूह द्वारा ताज होटल बनाने के चलते इस मैदान को खाली करने का भी आदेश यूपीसीए को दिया गया। सचिव प्रेम मनोहर ने यूपीसीए की उन्नाव में पड़ी जमीन पर नया मैदान बनाने हेतु वहां के जिलाधिकारी गौरांग राठी से संपर्क किया।

प्रशासनिक सहयोग मिलने का आश्वासन प्राप्त होते ही यूपीसीए ने वहां बाउंड्री वाल बनाने के साथ ही अपने पिच क्यूरेटर भूपेंद्र को मैदान बनाने का कार्य शुरू करवा दिया है।

कमला क्लब की लीज़ खत्म होने के चलते हमने उन्नाव वाली जमीन को तैयार करने का फैसला किया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस सीजन के ट्रायल वहां कराये जा सकते हैं।- डा. संजय कपूर, चेयरमैन यूपी टी-20 लीग

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...